भोपाल: राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहम्मद असद नामक युवक ने शादी का झांसा देकर नर्स को एक होटल में बुलाया और वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
घटना 29 दिसंबर 2025 की है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली 35 वर्षीय पीड़िता भोपाल के पुराने इलाके में परिवार के साथ रहकर नर्सिंग होम में नौकरी करती है। आरोपी असद से उसकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी सिलसिले में वह भोपाल आया था और उसने पीड़िता को मिलने के होटल बुलाया था।
विरोध करने पर आरोपी ने शादी का भरोसा दिया, लेकिन बाद में मुकर गया। इसके अलावा पीड़िता ने आरोपी पर जरूरत बताकर उधार ली गई रकम वापस न लौटाने और सभी संबंध खत्म करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर मंगलवारा पुलिस ने रेप और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



