Friday, October 30, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल: शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी करने की कोशिश की आत्महत्या

​भोपाल:

​कोलार इलाके के अब्बास नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के लिए पैसे मांगने के विवाद में एक पति ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी किरण कनाचिया पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किरण ने शुक्रवार सुबह हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, आरोपी पति रमेश ने भी खुद पर ब्लेड से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

​क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, घटना 23 अक्टूबर की सुबह की है। रमेश को शराब पीने की लत थी और वह आए दिन पत्नी से पैसों की मांग करता था। दो साल पहले एक हादसे के बाद रमेश ने काम करना छोड़ दिया था, जिसके बाद से किरण ही लोगों के घरों में काम करके पूरे परिवार का खर्च चला रही थी। शराब के पैसों को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।

​बेटी ने देखा खौफनाक मंजर

घटना के समय घर में सो रही बेटी अनुष्का की नींद खुली तो उसने मां को खून से लथपथ बेसुध हालत में देखा, और पास ही पिता रमेश भी घायल अवस्था में तड़प रहे थे। घर में चारों तरफ खून फैला हुआ था। सूचना मिलते ही कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खून से सनी कुल्हाड़ी व शेविंग ब्लेड बरामद किया।

​हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी

पुलिस ने शुरुआत में मर्ग कायम किया था, लेकिन पत्नी की मौत के बाद अब आरोपी पति रमेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हालत गंभीर है, और उसके ठीक होने या होश में आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

गोविंदपुरा इलाके में छात्र का मोबाइल झपटा

भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार रात कांग्रेस नेता हेमंत...

Topics

गोविंदपुरा इलाके में छात्र का मोबाइल झपटा

भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार रात कांग्रेस नेता हेमंत...

भोपाल: स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों की मेस-कैंटीन की होगी जांच, दो फूड इंस्पेक्टर टीमें गठित

भोपाल: राजधानी भोपाल के स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों में संचालित...

सिद्धेश्वर धाम के कैलाश बाबा हत्याकांड का खुलासा, जादू-टोने के विवाद में एक गिरफ्तार

नरसिंहपुर: जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img