Sunday, November 1, 2026
20.7 C
Bhopal

जबलपुर: निबंध प्रतियोगिता में चमके विद्यार्थी, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया सम्मानित

​जबलपुर:

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एम.एल.बी. ग्राउंड में मित्र संघ और नगर निगम के सहयोग से 7वीं जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह-2026 का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में इसमें शिरकत की और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

​प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने ‘भारतीय संस्कारों के विकसित स्वरूप’, ‘स्वच्छता के नए आयाम’ और ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश की उन्नति एवं वैश्विक प्रभाव’ जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। इस दौरान सभी ने जबलपुर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने और शहर को साफ रखने की शपथ भी ली।

​कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, जबलपुर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक श्री अशोक रोहाणी और भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img