Wednesday, November 4, 2026
26.1 C
Bhopal

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक चाय-नाश्ते की दुकान पर कार्रवाई करते हुए करीब 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश बरामद किया है। विस्फोटक सामग्री को बिना वैध लाइसेंस के रखने के आरोप में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि हनुमान मंदिर के सामने स्थित एक दुकान में विस्फोटक सामग्री छिपाई गई है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान दुकान के बाहर रखे एक सफेद प्लास्टिक के थैले में सफेद पन्नी के अंदर पीले-सफेद रंग का संदिग्ध पदार्थ मिला, जिसकी पहचान गंधक-पोटाश के रूप में हुई। इसका कुल वजन 5 किलो पाया गया।

पुलिस ने दुकान संचालक आकाश उर्फ योगेंद्र कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...

खुरई में रिहायशी इलाके में पकड़ाए अवैध पटाखे, 2.77 लाख का माल जब्त

खुरई: आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img