Monday, November 9, 2026
26 C
Bhopal

कागपुर में पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला, आरोपी पति गिरफ्तार

विदिशा। जिले के कागपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद चुपचाप अंतिम संस्कार करने का मामला अंततः हत्या का निकला। पुलिस ने जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कागपुर निवासी 40 वर्षीय नीलम बेड़नी की 31 अक्टूबर को मौत हो गई थी। उसके पति नव्वा उर्फ नर्मदा अहिरवार ने पुलिस, परिजनों या ग्राम चौकीदार को सूचना दिए बिना ही आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस पर मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

पूछताछ में पति ने दावा किया था कि बाइक से गिरने के कारण सिर में चोट लगने से नीलम की मौत हुई। हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर की रात तक नीलम बिल्कुल स्वस्थ थी और दोनों के बीच विवाद हुआ था। फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के बाद करारिया चौराहा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

12 नंबर मल्टी में दहशत फैलाने कार में तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर...

दीवाली पर पटाखे फोड़ने से रोकने पर विवाद: मां पर चाकू से हमला, बचाने आए 25 वर्षीय युवक की हत्या

भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमगंज में...

Topics

दीवाली पर पटाखे फोड़ने से रोकने पर विवाद: मां पर चाकू से हमला, बचाने आए 25 वर्षीय युवक की हत्या

भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमगंज में...

नागझिरी चौराहे पर दुकान और मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग गंभीर, लाखों का नुकसान

उज्जैन। नागझिरी चौराहे पर सोयाबीन प्लांट के सामने रविवार...

7 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ भाजपा पार्षद का पति गिरफ्तार, जेल भेजा

​हरदा। सिराली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

पटाखे की चिंगारी से बंद मकान में लगी भीषण आग

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img