Wednesday, November 11, 2026
29.1 C
Bhopal

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर के खिलाफ महिला क्लर्क ने छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर लार्डगंज थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर अजय सिंह ठाकुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला का आरोप है कि डॉक्टर पिछले करीब एक साल से उसे परेशान कर रहा था। वह उसके केबिन में घंटों बैठा रहता और दफ्तर से घर आते-जाते समय उसका पीछा करता था। मना करने के बावजूद डॉक्टर मोबाइल पर आपत्तिजनक बातें और मैसेज भेजता था। तंग आकर पीड़िता ने परिजनों को बात बताई और मंगलवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को चैट के स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी गई हैं।

दूसरी ओर, इस विवाद के चलते डॉक्टर ने भी महिला के भाई पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पहले ही एफआईआर दर्ज कराई थी।

सीएसपी अखिलेश गौर के अनुसार, महिला की शिकायत और मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Hot this week

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

खातेगांव टीआई हत्याकांड: घायल ड्राइवर और क्लीनर 17 तक रिमांड पर, सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

देवास/खातेगांव: खातेगांव के टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...

Topics

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img