Wednesday, November 11, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करीब छह महीने से फरार चल रहे आठ हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल मालवीय (29) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सीहोर जिले के ग्राम नापली का निवासी है और उस पर दुष्कर्म तथा आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव के पास छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीहोर क्षेत्र के एक सुनसान खेत में घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सोलंकी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Hot this week

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

खातेगांव टीआई हत्याकांड: घायल ड्राइवर और क्लीनर 17 तक रिमांड पर, सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

देवास/खातेगांव: खातेगांव के टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...

Topics

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img