Thursday, November 12, 2026
24.1 C
Bhopal

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे मझौली जनपद पंचायत परिसर में कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत ठोंगा के सचिव रामसुजान तिवारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिव के पास ग्राम पंचायत ताला का अतिरिक्त प्रभार भी है।

ग्राम सलैया निवासी मुन्नू सिंह ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण के करीब 8 लाख रुपए के बिलों का भुगतान करने के बदले सचिव उनसे 40 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। सचिव का कहना था कि ऊपर के अधिकारियों को भी हिस्सा देना पड़ता है, बिना पैसे दिए भुगतान नहीं होगा।

शिकायतकर्ता मुन्नू सिंह के अनुसार, वह रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए पहले ही दे चुके थे। गुरुवार को जब वह आरईएस कार्यालय के पास दूसरी किस्त के 20 हजार रुपए दे रहे थे, तभी पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने सचिव को दबोच लिया। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी को लेकर सीधी सर्किट हाउस रवाना हो गई, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

Topics

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img