Wednesday, November 18, 2026
27.1 C
Bhopal

गोवंश से भरा पिकअप वाहन जब्त, एक मृत व 8 जीवित मिले; 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। विदिशा से भोपाल की ओर अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे एक पिकअप वाहन को पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सूखी सेवनिया टोल टैक्स के पास पकड़ लिया। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई इस कार्रवाई में वाहन से 9 गोवंश बरामद हुए, जिनमें एक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर की रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि लोडिंग पिकअप (MP41-ZL-4638) में गोवंश भरकर विदिशा रोड से भोपाल लाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और टीम के साथ मिलकर टोल टैक्स के पास संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

तलाशी के दौरान वाहन में क्रूरतापूर्वक भरे गए 9 गोवंश मिले, जिनमें से एक मृत था। पुलिस ने मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराने के बाद शेष 8 जीवित गोवंश को सुरक्षित जीवदया गौशाला भिजवाया। मामले में पुलिस ने पिकअप चालक लकी राठौर (18), रामवीर मीना (26), शीतांशु ठाकुर (21) और अजब सिंह ठाकुर (21) के खिलाफ गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

गांधीनगर में पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के 28 वर्षीय...

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img