Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास बुधवार शाम एक कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में जहांगीराबाद थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (SI) अफसार खान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसआई की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, आकृति ईको सिटी निवासी एसआई अफसार खान शाम करीब 5:30 बजे अपनी कार से नेहरू नगर से चूना भट्टी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खुशीलाल कॉलेज के पास मैदान से सटे मोड़ पर सामने से आ रही कॉलेज बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। यह बस छात्रों को हॉस्टल छोड़ने के लिए नेहरू नगर जा रही थी।

हादसे के बाद बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है, जिसके चलते बस को मौके पर ही खड़ा कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

गोवंश से भरा पिकअप वाहन जब्त, एक मृत व 8 जीवित मिले; 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। विदिशा से भोपाल की ओर अवैध रूप से...

Topics

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

गांधीनगर में पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के 28 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img