Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

बकरा कारोबारी से 17.90 लाख की लूट का खुलासा: 48 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार, 13.50 लाख नकद समेत 33.40 लाख का माल बरामद

भोपाल। ईटखेड़ी इलाके में बकरा कारोबारी से 17.90 लाख रुपये की लूट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर भोपाल और राजस्थान से इन बदमाशों को दबोचा। आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 13.50 लाख रुपये नकद, कोटा से खरीदे गए 40 हजार रुपये के कपड़े, वारदात में प्रयुक्त बाइक और फरारी में इस्तेमाल हुंडई क्रेटा कार समेत कुल 33.40 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

जीरापुर जाते समय की थी वारदात निशातपुरा के देवकी नगर निवासी बकरा कारोबारी मुबीन (36) मंगलवार (17 नवंबर) सुबह करीब 5:45 बजे बाइक से 17.90 लाख रुपये लेकर लांबाखेड़ा बायपास स्थित पार्किंग जा रहे थे, जहां से उन्हें ट्रक लेकर बकरे खरीदने जीरापुर जाना था। रास्ते में लांबाखेड़ा पेट्रोल पंप ब्रिज के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और झूमाझटकी कर रुपयों से भरा बैग छीनकर परेवाखेड़ा की ओर भाग निकले।

एक हजार कैमरों की जांच से राजस्थान तक पहुंची पुलिस वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने चार विशेष टीमों का गठन किया और आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की मदद से सबसे पहले भोपाल से मोहम्मद इब्राहिम को हिरासत में लिया। उससे मिली जानकारी के आधार पर टीम ने राजस्थान में दबिश देकर मोहम्मद इकबाल, आरिफ बाबा, तनवीर और अरशद बब्बा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भोपाल के विभिन्न थानों में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब बाकी बची रकम की बरामदगी और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img