Friday, November 20, 2026
24.1 C
Bhopal

राजगढ़ में हाईवे पर जानलेवा स्टंट: चलती कार की छत पर चढ़कर बीयर पीता दिखा युवक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दबोचा

राजगढ़। सोशल मीडिया पर रील बनाने के जुनून में एक युवक ने अपनी और राहगीरों की जान जोखिम में डालते हुए हाईवे पर खतरनाक स्टंट किया। युवक ने कार का स्टीयरिंग मोड़कर उसे चालू छोड़ दिया और खुद कार की छत पर चढ़कर बीयर पीने लगा। बिना ड्राइवर के कार सड़क पर गोल-गोल घूमती रही और इस दौरान उसके चारों दरवाजे भी खुले हुए थे। शुक्रवार सुबह घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कार समेत थाने बुलाकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात राजगढ़-ब्यावरा मार्ग स्थित हाईवे-52 के टोल टैक्स के पास की है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान रामपुरिया गांव निवासी मुकेश तंवर के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि स्टंट में इस्तेमाल की गई कार (MP 04 ZK 7216) राजगढ़ के पूरा मोहल्ला निवासी अजय साहू के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने जब अजय को थाने बुलाकर पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने करीब एक साल पहले यह कार 6 लाख रुपए में मुकेश तंवर को बेच दी थी। कार पर फाइनेंस होने के कारण दस्तावेजों में नाम ट्रांसफर नहीं हो सका था।

इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मुकेश तंवर को कार सहित थाने तलब किया। पूछताछ में मुकेश ने हाईवे पर कार की छत पर चढ़कर स्टंट करने की बात कबूल कर ली। कोतवाली टीआई मंजू मखेनिया आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंचीं और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img