Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

इज्तिमा के चलते 7 दिसंबर तक बंद रहेगी प्लेटफॉर्म-6 की पार्किंग, यात्रियों को लगाना होगा 1.6 किमी का अतिरिक्त चक्कर

भोपाल। आलमी तब्लीगी इज्तिमा में देश-विदेश से आने वाले जमातियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 की पार्किंग को 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस अवधि में यहां वाहनों की एंट्री, पार्किंग और ‘ड्रॉप एंड गो’ की सुविधा बंद रहेगी।

जमातियों के लिए बनेगा अस्थायी होल्डिंग एरिया रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म-6 के पार्किंग परिसर में बैरिकेडिंग कर अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किया जा रहा है। यहां बाहर से आने वाले जमातियों के ठहरने और विश्राम करने का विशेष इंतजाम रहेगा। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस पूरे क्षेत्र को आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्लेटफॉर्म-1 से होगी आवाजाही, बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव पार्किंग बंद होने के कारण अब ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों और उन्हें स्टेशन छोड़ने आने वाले परिजनों को प्लेटफॉर्म नंबर-1 का उपयोग करना होगा।

  • वैकल्पिक मार्ग: प्लेटफॉर्म-6 की ओर से आने वाले यात्रियों को अब भारत टॉकीज ब्रिज होते हुए प्लेटफॉर्म-1 तक जाना होगा, जिससे उन्हें करीब 1.6 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।
  • यहां उतर सकेंगे यात्री: ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों को अल्पना तिराहे पर ही यात्रियों को उतारने की सुविधा दी गई है।

एक ही तरफ से आवाजाही होने के कारण प्लेटफॉर्म-1 की पार्किंग और मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियंत्रण के इंतजाम तेज कर दिए हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से थोड़ा पहले स्टेशन पहुंचने की अपील की है।

Hot this week

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

Topics

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img