Saturday, November 28, 2026
24.1 C
Bhopal

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार को बजाग तहसीलदार को हरिहर ट्रेडर्स और हरिहर राइस मिल के संचालकों के खिलाफ थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

किसानों के नाम पर फर्जी खरीदी जांच में खुलासा हुआ कि हरिहर ट्रेडर्स के नाम पर 140 किसानों से 1.22 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी दिखाकर 26.24 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान दर्शाया गया। जबकि हकीकत में इन किसानों ने न तो धान बेचा और न ही उन्हें कोई पैसा मिला। किसानों के नाम, मोबाइल और आधार नंबर का गलत इस्तेमाल कर फर्जी एंट्री की गई।

घटिया चावल जमा कराने का आरोप दूसरी ओर, हरिहर राइस मिल के संचालक सोनेश खन्नूजा पर सरकारी धान की मिलिंग न कर उसे खुर्द-बुर्द करने का आरोप है। उन्होंने बाजार से घटिया चावल खरीदकर निगवानी गोदाम में जमा करा दिया, जो तय मानकों पर फेल पाया गया। जांच दल ने इसे आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध माना है। इससे पहले शुक्रवार को जबलपुर ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने भी गोरखपुर कृषि उपज मंडी में छापा मारकर इस गड़बड़ी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए थे।

Hot this week

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

वीआईपी रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूल बस, 3 बच्चों समेत 6 घायल

भोपाल। शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर...

Topics

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img