Sunday, November 29, 2026
22.1 C
Bhopal

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10 से 20 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर फर्स्ट बटालियन में पदस्थ एक पुलिसकर्मी से 8 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। लसूड़िया पुलिस ने पीड़ित पवन कुमार शर्मा की शिकायत पर आरोपी सोनम परदेशी और दिनेश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, स्कीम नंबर 136 की निवासी बताकर सोनम परदेशी ने पवन को फोन पर निवेश का ऑफर दिया। झांसे में आकर पवन ने दिसंबर 2023 में पहले 5 हजार और फिर 35 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी दिनेश शर्मा ने फॉरेक्स मार्केट में बड़े मुनाफे का लालच दिया, जिस पर पवन ने रिश्तेदारों से उधार लेकर सोनम को 2 लाख रुपए नकद दिए। साथ ही 5 लाख और 4 लाख 40 हजार रुपए के दो चेक भी सौंपे।

आरोपियों ने मेटा ट्रेडर ऐप के जरिए विदेशी कंपनियों में निवेश दिखाकर पवन का भरोसा जीतने के लिए उनके खाते में 70 हजार रुपए का मुनाफा भी भेजा। इसके बाद ऐप पर 10.90 लाख रुपए से ज्यादा का प्रॉफिट दिखने लगा। जब पवन ने और पैसे निवेश करने से इनकार किया और अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

Topics

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img