Sunday, November 29, 2026
18.1 C
Bhopal

भोपाल में नौकरी का झांसा देकर तंजानिया की छात्रा से दुष्कर्म, पासपोर्ट छीनकर बनाया बंधक; युगांडा की महिला समेत दो पर केस

भोपाल। राजधानी के कोलार रोड इलाके में एक विदेशी छात्रा को काम दिलाने का झांसा देकर बंधक बनाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा मूल रूप से पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया (दार एस सलाम) की रहने वाली है। पुलिस ने इस मामले में युगांडा की एक महिला और गाम्बिया के एक युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? कोलार रोड पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय तंजानियाई छात्रा पढ़ाई के सिलसिले में भारत आई थी। भोपाल आने पर वह दानिश कुंज स्थित एक किराये के मकान में युगांडा मूल की अपनी परिचित महिला अमिदा नाहवेरा उर्फ ‘सेरी’ के पास करीब एक सप्ताह से रुकी हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि सेरी ने उसे काम दिलाने का वादा किया था, लेकिन वह उस पर गलत काम करने का दबाव बनाने लगी।

कमरे में बंद कर की मारपीट, छीना पासपोर्ट और फोन पीड़िता ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि सेरी के घर पर गाम्बिया का नागरिक सेनों बाल्डेह उर्फ ‘अबू’ भी आता-जाता था, जो वर्तमान में कोलार क्षेत्र में ही रहता है। आरोप है कि 24 नवंबर की शाम करीब 5 बजे अबू ने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब छात्रा ने इसकी शिकायत सेरी से की, तो मदद करने के बजाय सेरी ने आरोपी का ही पक्ष लिया।

दोनों आरोपियों ने मिलकर छात्रा के साथ बेरहमी से मारपीट व गाली-गलौज की और उसे कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने छात्रा का पासपोर्ट, वीजा और मोबाइल फोन भी छीन लिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी, तो वह कभी अपने देश तंजानिया वापस नहीं लौट पाएगी।

चीख-पुकार सुनकर जुटे पड़ोसी, तब बची जान प्रताड़ना का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। 27 नवंबर की रात करीब 7 बजे आरोपी अबू फिर से छात्रा के कमरे में घुसा और उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर अबू और वहां पहुंची सेरी ने मिलकर छात्रा को बुरी तरह पीटा। कमरे से छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद किसी तरह छात्रा आरोपियों के चंगुल से बाहर निकल सकी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़िता ने 28 नवंबर की रात कोलार रोड थाने पहुंचकर अपनी भाषा में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसका अनुवाद कराकर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी सेनों बाल्डेह (अबू) और अमिदा नाहवेरा (सेरी) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) (दुष्कर्म), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 296(b) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मोना जादौन द्वारा की जा रही है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img