E paperआपका एम.पीटॉप-न्यूज़

काशी तीर्थ यात्रा के रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी की तीर्थ यात्रा 19 अप्रैल को प्रारंभ होगी। यात्रा 22 अप्रैल को लौटेगी। इसमें भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिले के तीर्थ यात्री शामिल होंगे। यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन का आज यानी 7 अप्रैल आखिरी दिन है। नगर निगम, तहसील या जनपद में आवेदन किया जा सकता है।तीर्थ दर्शन यात्रा ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। विदिशा होते हुए काशी पहुंचेगी। यात्रा के लिए 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग शामिल हो सकेंगे।एक सहायक को ले जा सकेंगे साथबुजुर्ग की उम्र 65 वर्ष से अधिक है, तो उनके साथ सहायक जा सकेंगे। जिसकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।योजना में यह नयायोजना के अंतर्गत नियम में संशोधन किया गया है। अब 65 वर्ष से अधिक आयु के पति-पत्नी यदि एक साथ यात्रा कर रहे हैं, तो उन्हें भी सहायक साथ ले जाने की पात्रता है। इसी प्रकार से 60% दिव्यांग भी यात्रा के लिए पात्र हैं। उन पर उम्र का बंधन नहीं रहेगा। 80% तक दिव्यांग अपने साथ सहायक ले जा सकते हैं।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770