Friday, November 6, 2026
30.4 C
Bhopal

भोपाल में BSc स्टूडेंट को पास कराने के नाम पर 30 हजार ठगे, पैसा वापस मांगने पर जेल भिजवाने की धमकी

भोपाल में सीएम हाउस का अफसर बनकर एमपी नगर थाना TI सुधीर अरजरिया को धमकाने वाला जालसाल BSc स्टूडेंट से 30 हजार रुपए ठग चुका है। उसने स्टूडेंट को एग्जाम में पास कराने के लिए पैसा लिया था। रिजल्ट आने पर छात्र पास नहीं हुआ। उसने अपने पैसे मांगे। इस पर जालसाज ने सीएम हाउस के अधिकारी से पहचान होने का हवाला देकर उसे जेल में भिजवाने की धमकी दी। डरा-सहमा छात्र शिकायत नहीं कर सका। जब उसे पता चला कि एमपी नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है, तब उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई।बता दें कि एमपी नगर पुलिस ने गोविंदा कुशवाहा उर्फ लकी को गिरफ्तार किया था। उसने 26 मार्च की रात एमपी नगर को फोन कर कहा था- ‘मैं CM हाउस से नीरज वशिष्ठ बोल रहा हूं..। मेरे लड़कों को छोड़ दो। TI ने जब पूछा कि आप अभी हैं कहां, तो बोला- मैं पचमढ़ी में हूं। कैबिनेट की बैठक चल रही है।’ पुलिस ने नंबर ट्रेस कर रविवार रात लकी गिरफ्तार कर लिया था।छात्र को धमकाता रहातुलसी नगर में रहने वाले लवीश मथाने ने बताया कि वह बीएससी का स्टूडेंट है। वर्ष 2019 में उसने बीएससी प्रथम वर्ष में पास कराने के लिए गोविंदा कुशवाहा उर्फ लकी को 30 हजार रुपए दिए थे। लकी ने उसे आश्वासन दिया था कि उसके सीएम हाउस के अफसरों से जान-पहचान है। वह उसे पास करा देगा। रिजल्ट आने पर लवीश पास नहीं हुआ। इस पर उसने लकी से पैसे वापस मांगे। वह 5-6 माह तक टालमटोल करता रहा। इसके बाद पैसा देने से इंकार कर दिया।स्टूडेंट को धमकाया कि तुम्हारे खिलाफ झूठे केस दर्ज करा देगा। काॅलेज से बर्खास्त कर दूंगा। घर वालों को सरकारी नौकरी से निकलवा दूंगा। लवीश का कहना है कि मैं उसकी जान पहचान की वजह से डर गया, इसलिए शिकायत नहीं कर सका। अब जब पता चला कि लकी शातिर जालसाज है, तब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।शातिर है लकीपुलिस को आशंका है कि लकी शातिर प्रवृत्ति का है। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी जैसे-जैसे लोगों को लग रही है। वैसे-वैसे पुलिस के पास शिकायतें पहुंच रही हैं। लवीश ने बताया कि लकी हमेशा सीएम हाउस की लोगों को धौंस दिखाता था। लोग उस पर भरोसा भी कर लेते थे। लकी मूलत: भिंड का रहने वाला है। वर्तमान में वह यशोदा परिसर चूनाभट्‌टी में रह रहा है।

Hot this week

निशातपुरा पुलिस का अनूठा उपहार: धनतेरस पर 70 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए मोबाइल

भोपाल: धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर निशातपुरा थाना...

75 साल की बुजुर्ग महिला की घर में हत्या, गहनों के साथ नकली दांत से भी सोना उखाड़ ले गए बदमाश

भोपाल: शहर के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर...

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...

Topics

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img