भोपाल में परिवार को धमकाने वाले शाहिद कबाड़ी पर बुधवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। उसके मकान को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। वह परिवार को घर छोड़ने के लिए परेशान करता था। आए दिन मारपीट और घर पर पत्थर फेंकने की घटनाएं भी होती थीं। तंग आकर मां-बेटियों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से गुहार लगाई गई थी। इसके बाद कार्रवाई की गई।बुधवार दोपहर बिहारी मोहल्ले में शाहिद कबाड़ी के घर को जेसीबी से तोड़ दिया गया। उसकी कबाड़ की दुकान पर भी कार्रवाई की गई। कार्रवाई का विरोध भी किया गया, लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली।परिवार ने सुनाई आपबीतीबिहारी मोहल्ले में बद्रीप्रसाद और सुशीला पाराशर का परिवार रहता है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। सुशीला ने बताया, 30 साल से यहां रह रहे हैं। घर के सामने ही शाहिद की कबाड़ की दुकान है। वह घर हथियाना चाहता था। ताकि, मकान की जगह पर कबाड़ रख सके, लेकिन हम यहां से नहीं जाना चाहते हैं। करीब पांच साल पहले किराने की दुकान खोली थी, जो शाहिद के घर से बंद कर दी। शाहिद अक्सर विवाद करता है। जान से मारने की धमकियां भी देता है। इसलिए बेटे को नागपुर में रिश्तेदार के यहां भेज दिया। 17 मार्च को कई लोगों ने घर पर पत्थरबाजी की।वहीं, 25 मार्च को शाहिद समेत अन्य लोग घर में घुस गए। उन्होंने अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने भी अब तक शाहिद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की। इससे उसके हौंसले बढ़ गए थे। इसलिए मंगलवार को मंत्री विश्वास सारंग से शिकायत की थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।एक केस दर्जऐशबाग पुलिस ने शाहिद के विरुद्ध मारपीट समेत धमकाने पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।




