Thursday, May 14, 2026
41.1 C
Bhopal

डॉक्टरों की समर वेकेशन लीव शुरू:कल से एम्स, हमीदिया में मिलेंगे आधे डॉक्टर; बढ़ेंगी मरीजों की तकलीफें

कोरोना संकट के दो साल बाद डॉक्टरों को गर्मियों की छुटि्टयों में घूमने का मौका मिलेगा। आज से समर वेकेशन लीव शुरू हो गई हैं। कल सोमवार से एम्स और हमीदिया अस्पताल में आधे डॉक्टर ही ड्यूटी पर रहेंगे। डॉक्टरों को रोटेशन में एक-एक महीने की लीव दी गई है। डॉक्टरों के ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जाने से मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा वहीं ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों और स्टाफ पर वर्कलोड बढ़ जाएगा।मरीजों को यहां होगी परेशानीओपीडी मे आधे डॉक्टर ही रहेंगे, जिससे दिखाने के लिए लंबी कतार लगेगी।सुपर स्पेशलिटी विभागों में एक या दो डॉक्टर ही रहेंगे। उन्हें ओपीडी में मरीजों का इलाज करने के अलावा सर्जरी भी करना होगी। ऐसे में ज्यादा जरूरी नहीं होने पर सर्जरी टाली जा सकती है।ऑन कॉल ड्यूटी के लिए भी डॉक्टर कम हो जाएंगे।हमीदिया अस्पताल के क्लीनिकल डिपार्टमेंट में कुल 240 डॉक्टर हैं। इनमें से 120 कल से ही छुट्‌टी पर चले जाएंगे।

Hot this week

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले...

Topics

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img