Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल की इंजीनियर से होटल में रेप

भोपाल में 24 साल की इंजीनियर से फ्रॉड और रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने इंजीनियर से मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती की। बताया कि उसके दिल्ली में दो फ्लैट हैं। भोपाल के एमपी नगर के होटल केसी पैलेस में दो दिन रखकर रेप किया। जरूरत बताते हुए 50 हजार रुपए भी ले लिए। अब उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की तो पता चला कि उसने होटल में अपना नाम-पता तक गलत बताया था।

एमपी नगर पुलिस के अनुसार पीड़िता प्राइवेट जॉब करती है। मार्च 2022 में संदीप भट्‌ट नाम के युवक से उसकी मेट्रीमोनियल साइट पर पहचान हुई। संदीप ने बताया कि उसके दिल्ली में दो फ्लैट हैं। एक फ्लैट होटल ताज के पास है। वह शादी करना चाहता है। वह उसकी बातों में आकर शादी करने के लिए राजी हो गई। संदीप 23 मार्च को भोपाल आया।उसने एमपी नगर जोन-2 के केसी पैलेस होटल में रूम लिया। पीड़िता भी उसके बुलाने पर वहां पहुंच गई। दोपहर में दोनों ने खाना खाया और फिर संदीप उसे अपने कमरे में ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि संदीप ने उसके साथ जबरदस्ती की। रेप के बाद बोला कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद वे दिल्ली शिफ्ट हो जाएंगे। दो दिन केसी होटल में रुकने के बाद संदीप चला गया। तीन दिन बाद फिर भोपाल आया और उसने फिर 30 मार्च तक उसे होटल में रखा। शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस बीच संदीप ने उससे यह कहते हुए 50 हजार रुपए भी ले लिए कि उसे पैसों की जरूरत है। उसने कहा था कि 50 हजार के बदले वह उसे डेढ़ लाख रुपए लौटाएगा, लेकिन अब उसका फोन भी बंद आ रहा है।नाम गलत बताया, होटल की भी जांच होगीपुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि आरोपी ने अपना नाम गलत बताया था। अभी तक की जांच में आरोपी का नाम सुनील आ रहा है। इस मामले में होटल केसी पैलेस की भूमिका भी जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि होटल में रूम लेने वाले का आधार कार्ड लिया जाता है। होटल मैनेजमेंट ने किस आधार पर आरोपी को रूम दिया और उसकी जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी, इसकी जांच की जा रही है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img