Friday, August 28, 2026
26.1 C
Bhopal

बारात छोड़ भागा ‘रेपिस्ट’ दूल्हा

ग्वालियर में दूल्हे पर रेप का केस दर्ज होने के बाद वह बारात छोड़कर फरार हो गया। आरोपी 4 साल से एक लड़की के साथ लिव-इन में रह रहा था, लेकिन शादी दूसरी लड़की से करने जा रहा था। ये शादी सोमवार 2 मई को होना थी। इस बात का पता चलते ही गर्लफ्रेंड ने उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया। जिसके बाद गिरफ्तारी के डर से दूल्हा बारात लेकर मंडप तक नहीं पहुंचा। इसके बाद शादी कैंसिल कर दी गई। इधर, वधू पक्ष ने भी दूल्हे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।

राजस्थान में धौलपुर के राजा खेड़ा का रहने वाला हिमांशु रावत (26) पुत्र दिनेश रावत कारोबारी है। वह हरियाणा के गुरुग्राम में शिवानी होम हेल्थ केयर के नाम से सर्जिकल आइटम की कंपनी चलाता है। 4 साल पहले ग्वालियर में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान शिवपुरी की रहने वाली 23 वर्षीय युवती से हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती फिर प्यार हो गया। दोनों गुरुग्राम में भी साथ रहे। इस दौरान जुलाई 2018 से 14 अप्रैल 2022 तक हिमांशु ने कई बार उसके साथ रेप किया। हिमांशु ने पहली बार युवती को इंदरगंज स्थित होटल मिडवे ले जाकर रेप किया था।

Hot this week

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

BSNL के दो क्लास-1 इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने भोपाल में बिछाया जाल

​भोपाल सीबीआई (CBI) ने भोपाल में बीएसएनएल (BSNL) के दो...

Topics

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img