Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

उनके बिना जी कर क्या करूं..कहकर ब्रिज से कूदी प्रोफेसर

उनके बिना जी कर क्या करूं..कहकर ब्रिज से कूदी प्रोफेसर:डॉक्टर पति की ब्रेन हेमरेज से मौत, 1 घंटे बाद पत्नी ने दी जानभोपाल7 घंटे पहलेभोपाल में डॉक्टर पति की मौत का सदमा प्रोफेसर पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और एक घंटे बाद ही महिला ने भदभदा ब्रिज से कूदकर जान दे दी। ब्रेन हेमरेज से पति की मौत के बाद उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर से कहा था कि अब इस दुनिया में मेरा कोई नहीं। यह कहकर वह अस्पताल से निकली और भदभदा ब्रिज पहुंच गई। जिसके बाद मंगलवार को पति-पत्नी की एक साथ अर्थी उठी।

शहर के जानकी नगर, चूना भट्‌टी में रहने वाले 47 साल के डॉक्टर पराग पाठक (MDS) भाभा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थे। 28 अप्रैल को सुबह 9 बजे डॉक्टर पाठक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तब उनकी असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी प्रीति झारिया (44) ने पति को पानी पिलाया। इसके बाद वे उन्हें लेकर अरेरा कॉलोनी स्थित नेशनल हॉस्पिटल पहुंची। यहां बताया गया कि ब्रेन हेमरेज की वजह से उनकी हालत क्रिटिकल है। दूसरे दिन सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

डॉक्टर ने दी मौत की खबर2 मई की रात करीब 2 बजे डॉक्टर ने प्रीति को बताया कि उनके पति पराग की मौत हो चुकी है। ये सुनकर बदहवास प्रीति ने बड़े भाई को फोन किया। यह सुनकर दोनों भाई राजेंद्र कुमार झारिया, राजेश कुमार झारिया अस्पताल के लिए निकले। इसी बीच, प्रीति ने डॉक्टर से कहा कि अब उनके जीने का मतलब नहीं है। इस दुनिया में मेरा कोई नहीं रहा। भदभदा ब्रिज जा रहे हैं खुदकुशी करने। यह कहकर वह कार से भदभदा की ओर निकल गईं। अस्पताल पहुंचे भाइयों को डॉक्टर ने पूरी बात बताई और सभी उसके पीछे भदभदा की गए। जब तक वे पहुंचे, प्रीति छलांग लगा चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।

Hot this week

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

तलवार से केक काटना पड़ा भारी: भोपाल में युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज

भोपाल। जन्मदिन के जश्न में सरेआम तलवार से केक...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...

दोस्त और डॉक्टर बनकर डेढ़ लाख की ठगी, साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ बिल्डर मटेरियल सप्लायर

​परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में ठगी का अजीब मामला सामने...

Topics

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img