Thursday, July 2, 2026
25.9 C
Bhopal

भोपाल में 14 साल की एक स्कूल छात्रा ने अपने कमरे में फांसी ली

भोपाल के कोहेफिजा में रविवार शाम को 14 साल की एक स्कूल छात्रा ने अपने कमरे में फांसी ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। माता-पिता का तलाक हो चुका है।

पुलिस के मुताबिक कोहेफिजा की ओम नगर कॉलोनी लालघाटी निवासी जितेंद्र खुशलानी कारोबारी हैं। उनका पत्नी से तलाक हो चुका है। इकलौती बेटी रेचल खुशलानी (14) घर के पास ही एक निजी स्कूल की छात्रा थी।

छात्रा अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। घर में उसका कमरा भी अलग था। रविवार सुबह पिता अपने काम से निकल गए थे। घर में दादा-दादी और छात्रा थी।

शाम को देखा फंदे पर लटका हुआ शव शाम को दादा ने कमरे में जाकर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

एसआई दीपक ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में छात्रा के दादा ने बताया कि वह बहुत गुस्सैल और चिड़चिड़ी हो गई थी। माता-पिता का तलाक होने के बाद से वह तनावग्रस्त और अकेली रहने लगी थी।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img