Thursday, July 2, 2026
25.1 C
Bhopal

बस ने घर के बाहर बैठी महिला और उसकी 15 दिन की नवजात बच्ची को कुचला दोनों की मौत हो गई

रायसेन में एक बस ने घर के बाहर बैठी महिला और उसकी 15 दिन की नवजात बच्ची को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब 7 बजे सागर-भोपाल रोड पर नकतरा के पास हुई। घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाय को बचाने के चक्कर में बस पहले एक बाइक से भिड़ गई। उसके बाद बेकाबू होकर घर के बाहर बैठी महिला और बच्ची को रौंद दिया।महिला का भतीजा भी बस की चपेट में आकर घायल हो गया।

सूचना मिलते ही नकतरा पुलिस मौके पर पहुंची। देवनगर और रायसेन मुख्यालय से भी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बस जब्त कर थाने में खड़ी कर दी। बस सागर से भोपाल की तरफ जा रही थी।

15 दिन पहले हुई थी डिलीवरी नकतरा निवासी जितेंद्र लोहार की पत्नी रेखा लोहार की 15 दिन पहले ही डिलीवरी हुई थी। वह अपनी बच्ची के साथ घर के बाहर बैठी थी। शाम 7 बजे के करीब सागर से भोपाल की तरफ जा रही बस बेकाबू होकर घर की तरफ आ गई। जिससे दोनों उसकी चपेट में आ गई।

पुलिस की समझाइश के बाद लोग माने घटना के बाद लोहार समाज के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर आ गए। उन्होंने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाया और कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग शांत हुए।

हादसे में एक बच्चा घायल

देवनगर थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने के बाद बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया। हादसे में महिला का भतीजा घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर तहसीलदार भरत मंड्रे अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img