Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया

पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने 2 वीडियो भी बनाए साथ ही, पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगते हुए सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

वीडियो में पति ने परिजनों से माफी मांगी है साथ ही कहा है कि रोज-रोज मरने से अच्छा है एक बार ही मर जाऊं। उसने मेरी पत्नी को सिलाई मशीन देकर हमारी जिंदगी तबाह कर दी। वहीं सुसाइड नोट में पत्नी और युवक को जिम्मेदार बताया है।

मामला पाली के कोतवाली थाना इलाके के शेखावत नगर के पास चामुंडा नगर का रविवार सुबह 7 बजे का है।

कोतवाली थाने के SHO अनिल विश्नोई ने बताया- चामुंडा नगर के रहने वाले मुकेश जीनगर (33) के सुसाइड की सूचना मिली थी। उसे पाली के बांगड़ अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुकेश की बहन प्रेमलता ने मुकेश की पत्नी और आरोपी और अन्य 3 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसमें मुकेश को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उनकी दी रिपोर्ट अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img