Wednesday, August 12, 2026
23.9 C
Bhopal

भोपाल में 17 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

भोपाल में 17 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात की है। सुसाइड से पहले किशोर अपनी प्रेमिका को घर लेकर आया था। उसने मां को नाबालिग प्रेमिका से मिलाते हुए शादी कराने की बात कही।

मां ने समझाइश दी कि बालिग होने पर ही शादी कराएंगे। किशोरी को समझाकर उसके घर लौटा दिया। इससे नाराज किशोर ने जान दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एमपी ऑनलाइन शॉप में जॉब करता था

एएसआई सुनील यादव ने बताया कि मुजम्मिल उद्दीन (17) पुत्र आसिफ उद्दीन अशोका गार्डन में रहता था। दसवीं कक्षा तक पढ़ने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। बीते एक साल से एमपी ऑनलाइन शॉप पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। मंगलवार की रात को देरी से घर लौटा था। मां ने खाने के लिए पूछा तो खाना खाने से इनकार कर दिया।

खाने के लिए बुलाने गई मां ने देखा शव

जल्द शादी कराने की जिद की, मां ने समझाइश दी तो अपने कमरे में चला गया। कुछ देर में मां दोबारा खाना खाने का पूछने उसके कमरे में गई तो बेटा फांसी लगा चुका था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुजम्मिल के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। वे परिवार का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है।

दोस्त बोला लड़की के चक्कर में जान दी

दोस्त राज ने बताया कि सुसाइड से पहले मुजम्मिल एक नाबालिग लड़की को घर लेकर आया था। मां से मिलाने के बाद तत्काल शादी की जिद की। मां ने समझाया कि बालिग होने और लड़की के परिजनों से बात करने के बाद ही दोनों की शादी कराएंगे। उन्होंने लड़की को समझाकर उसके घर लौटा दिया। इस बात से दोस्त नाराज था।

पहले उसने ऑल आउट पीकर सुसाइड की कोशिश की। मां ने उसे रोका और समझाया। इसके बाद वे दुकान चला गया। वहां से लौटने के बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। इससे पहले उसने मां से खाना न खाने की बात पर विवाद किया था। मां उसे खाना खिलाना चाहती थीं, वे गुस्से में खाना नहीं खाना चाहता था।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img