Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल में नाश्ता कर लौट रहे दो दोस्तों को कार ने कुचला

भोपाल के बिड़ला मंदिर के करीब कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों दोस्त बुधवार की सुबह नाश्ता कर लौट रहे थे।

इसी दौरान हादसे का शिकार हुए। मामले में अरेरा हिल्स पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विपिन तिवारी (25) पुत्र राजेश तिवारी भीम नगर में रहता था। मोहल्ले में रहने वाला दोस्त प्रकाश और वह बुधवार की सुबह नाश्ता करने निकले थे।

लौटते समय उनकी आर 1-5 बाइक को बिड़ला मंदिर के करीब टर्निंग पर सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक कार सहित फरार हो गया।

टक्कर लगने के कारण विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोस्त प्रकाश की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनों दोस्त एक साथ एक हुक्का लाउंज में पर नौकरी करते थे।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img