Saturday, March 28, 2026
28.1 C
Bhopal

21 साल की छात्रा ने युवक पर FIR दर्ज कराई उसका आरोप है कि युवक शादी करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है

इंदौर में 21 साल की छात्रा ने परिचित युवक पर शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि युवक शादी करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर उसने एसिड अटैक की धमकी दी है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मुकीम खान के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एडिशनल डीसीपी जोन 2 अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रात में मुकीम को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा ने पुलिस को बताया,

शादी करने से मना किया तो मुकीम ने कहा कि शादी तो करनी पड़ेगी। ऐसा नहीं करने पर परिवार को भेड़-बकरी की तरह खत्म कर देगा और मुझ पर तेजाब फेंककर मार डालेगा।

प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान हुई पहचान

छात्रा मंगलवार शाम अपने भाई के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2025 में प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान आरोपी से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल नंबर लेकर इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू की। मुकीम ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। दोनों घर से भाग जाते हैं। छात्रा ने घर से भागने से इनकार किया। मुकीम कॉल पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा।

रास्ता रोककर शादी के लिए दबाव बनाया छात्रा ने बताया कि उसने मुकीम का कॉल उठाना बंद कर दिया। सोमवार शाम 5 बजे गरबा प्रैक्टिस करने छात्रा गरबा मंडल जा रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में रोका और फिर से शादी को लेकर दबाव बनाया। छात्रा ने कहा कि तुम वर्ग विशेष से हो, शादी नहीं होगी। तब उसने छात्रा पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया और कहा कि अगर शादी नहीं करेगी, तो तेजाब फेंक देगा।

पीड़िता दहशत में आ गई और घर पहुंचकर भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाई पीड़िता को थाने लेकर पहुंचा और प्रकरण दर्ज कराया।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img