Sunday, April 5, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल के अशोका-गार्डन इलाके में बोरे में बंद मिली लाश

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुष्पा नगर स्थित नाले से एक बंद बोरे में लाश बरामद हुई। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने नाले के पास भीड़ देखी तो पास जाकर झांका। तभी बदबू आने पर शक हुआ। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को बाहर निकलवाया।

थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि शव 40 से 42 साल के एक पुरुष का है। पहली नजर में यह 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने कहा कि “लाश बोरे में बंद थी। नाले के पानी में बहकर यहां तक आई है या यहीं फेंकी गई, इसकी जांच की जा रही है। इलाके के लोगों के अनुसार शव को सबसे पहले एक कचरा बीनने वाले लड़के ने देखा था, जिसने लोगों को बताया कि बोरे से बदबू आ रही है। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के इलाकों के थानों को भी सूचना भेजी गई है ताकि गुमशुदगी रिपोर्ट से मिलान कराया जा सके। पुलिस टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

Hot this week

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

Topics

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img