Monday, April 6, 2026
20.1 C
Bhopal

भोपाल के वीआईपी रोड पर ट्रक में टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

भोपाल के वीआईपी रोड पर राजा भोज की प्रतिमा के पास सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार काले रंग की कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान शांतनु अग्निहोत्री (29) के रूप में हुई है। वह कोलार स्थित दानिश कुंज का रहने वाला था। हाल ही में उसके दादा का निधन हुआ था और उनकी तेरहवीं के बाद रविवार को वह दोस्तों से मिलने एयरपोर्ट रोड की ओर गया था। सोमवार सुबह घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

गार्डनिंग बिजनेस शुरू करने का था प्लान

परिवार के मुताबिक, शांतनु भारत में रहकर गार्डनिंग से जुड़ा बिजनेस शुरू करना चाहता था। शांतनु ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IIHM), न्यूजीलैंड से ग्रेजुएशन किया था। वह पिछले साल सितंबर में ही न्यूजीलैंड से लौटकर भोपाल आया था और यहीं परिवार के साथ रहने का फैसला किया था। युवक के पिता संजीव अग्निहोत्री मंडी बोर्ड में प्रोग्रामर हैं।

कार में अकेला ही था युवक

टीआई केजी शुक्ला के मुताबिक हमीदिया अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम किया है। घटना के समय कार में ड्राइवर अकेला ही था। तेज रफ्तार में कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। डेशबोर्ड और सीट के बीच चालक बुरी तरह से फंस गया था। राहगीरों ने 108 की मदद से उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img