Thursday, February 19, 2026
20.1 C
Bhopal

चरित्र संदेह में गला घोंटकर की पत्नी की हत्या

उमरिया जिले के धनवार गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

जन्माष्टमी पर दर्शन के बाद हुआ विवाद

धनवार गांव की अंजु कोल (21) जन्माष्टमी के मौके पर दर्शन करने के लिए ज्वाला धाम उचेहरा गई हुई थीं। शाम को जब वह घर लौटीं तो उनका अपने पति लवकेश कोल (25) से विवाद हो गया। दोनों की शादी तीन साल पहले 2022 में हुई थी।

अंजु के पिता मैको कोल ने बताया कि शादी के दो-तीन महीने बाद से ही लवकेश अंजु के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात पर दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था। इसी विवाद में लवकेश ने अंजु की हत्या कर दी। आरोपी लवकेश के पिता मूलचंद ने बताया कि उन्हें जब बहू की मौत की खबर मिली तो घर पहुंचे। देखा कि अंजु का शव पलंग पर पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस बोली- आरोपी ने जुर्म कबूला

नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। एसडीओपी एस.सी. बोहित ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति लवकेश को हिरासत में ले लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Hot this week

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...

Topics

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img