Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली युवक की जान, इकलौते बेटे की मौत से पसरा मातम

इंदौर |शहर के छत्रीपुरा इलाके में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसा सिलावटपुरा स्थित गणेश मंदिर के पास उस वक्त हुआ जब सेहरी के समय कुछ युवक घर के बाहर खड़े थे, तभी एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो उन्हें रौंदते हुए निकल गई।

हादसे में बुझ गया घर का चिराग

​पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान तनवीर खान (19) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे में उसका दोस्त फैजान मंसूरी (22) भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को जोरदार टक्कर मारी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

5 किलोमीटर पीछा, फिर भी हाथ नहीं आया आरोपी

​घटना के प्रत्यक्षदर्शी इरफान ने बताया कि उसने अपनी बाइक से आरोपी का लगभग 5 किलोमीटर तक पीछा किया। स्कॉर्पियो चालक गंगवाल बस स्टैंड, फूटी कोठी और चंदन नगर होते हुए धार रोड की तरफ भाग निकला। रफ्तार इतनी तेज थी कि वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं दिख सका।

CCTV में कैद हुई स्कॉर्पियो

​छत्रीपुरा थाना पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले हैं, जिसमें संदिग्ध स्कॉर्पियो नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर गाड़ी और उसके मालिक की पहचान की जा रही है।

अन्य हादसे: शहर में रविवार को दो अन्य घटनाएं भी हुईं। बड़े गणपति क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान दो कारें आपस में भिड़ गईं, जिसमें एक युवक घायल हुआ। वहीं, मालवा मिल चौराहे पर यात्रियों से भरा एक ई-रिक्शा पलट गया, हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img