इंदौर के चदंन नगर में एक महिला के साथ वर्ग विशेष के व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। महिला मजदूर चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी ने पहले उसे अश्लील इशारे किए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है।चदंन नगर पुलिस के मुताबिक घटना जवाहर टेकरी की है। यहां मजदूर महिला ने बताया कि दोपहर में वह शराब दुकान के पास खड़ी थी। तभी वहां पर वसीम नाम का व्यक्ति आया और अश्लील इशारे करने लगा। उसे टोका तो आरोपी नजदीक आ गया। इसके बाद उसने हाथ पकड़कर गलत हरकत की ओर कहा कि वह उससे बात करना चाहता है।
महिला ने उसे कहां वह उसे जानती। तब आरोपी ने अपना परिचय दिया और जबदस्ती साथ में चलने की बात करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान वसीम वहां से भाग गया। महिला के पति को जानकारी लगी। दंपती थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया है।




