Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

प्रेमिका के हंगामे के बाद युवक ने फांसी लगाई

भोपाल के टीला जमालपुरा में रहने वाले युवक ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले प्रेमिका ने उसके घर में घुसकर हंगामा किया था। इसी युवती ने उसके खिलाफ एक महीने पहले रेप का केस दर्ज कराया था।

जिसके बाद मृतक युवक के खिलाफ रेप पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। सुसाइड से एक दिन पहले ही युवक को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी और भोपाल जेल से उसकी रिहाई हुई थी। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शादी की बात को लेकर युवती ने हंगामा किया था

टीआई डीपी सिंह ने बताया कि फैजान हुसैन (25) निवासी पुत्लीघर टीलाजमालपुरा चाय-नाश्ते के होटल का संचालन करता था। 22 वर्षीय एक युवती ने पिछले महीने फैजान के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। उसने बताया कि जब वह नाबालिग थी, आरोपी तब से उसके साथ ज्यादती करता आ रहा था। आरोपी ने शादी करने का वादा किया था लेकिन शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को जेल से उसकी रिहाई हुई थी। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात युवक ने सुसाइड कर लिया। हालांकि उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। परिजनों ने बयानों में बताया कि सुसाइड से पहले रेप केस दर्ज कराने वाली युवती अपनी एक साथी महिला के साथ उनके घर आई और तत्काल निकाह करने की बात को लेकर हंगामा किया।

मौत के बाद भी घर पहुंची युवती

फैजान की मौत के बाद रविवार की तड़के सुबह युवती दोबारा उसके घर पहुंची और हंगामा करने लगी। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती और उसकी महिला साथी को हिरासत में लिया। पीड़िता के साथ आई महिला स्टेशन बजरिया इलाके के बदमाश दानिश की पत्नी है। पुलिस दोनों महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है।

भाई बोला राजीनामा करने के एवज में पांच लाख रुपए लिए

फैजान के भाई सलमान हुसैन ने बताया कि जिस लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया था। उसने राजीनामा करने के एवज में पांच लाख रुपए लिए। जिसके बाद भाई की जमानत हुई। जमानत होने के बाद भाई शुक्रवार की रात को घर लौटा था। शनिवार की सुबह रेप केस दर्ज कराने वाली युवती घर आई। उसने भाई को तत्काल शादी करने के लिए धमकाया, पीटा फिर घर से चली गई। इसके बाद दोबारा घर आकर हंगामा किया, जेल जाने के डर से भाई ने सुसाइड कर लिया।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img