Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर पति ने किया सुसाइड

अनूपपुर जिले में पारिवारिक विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम छुल्हा निवासी बहोरी साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बहोरी की पत्नी गीता साहू का उपसरपंच पति रामलखन त्रिपाठी से अवैध संबंध था। बहोरी ने इस संबंध में 20 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में यह भी बताया था कि उनका पुत्र सरमन साहू दो महीने से लापता है।

बहोरी ने शिकायत में कहा था कि जब वह थाना जाने की कोशिश कर रहे थे, तब उनकी पत्नी गीता साहू, रामलखन त्रिपाठी और उनके पुत्रों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव को फांसी से उतारने से मना कर दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। धरने में पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और जनपद अध्यक्ष भी पहुंचे।

कोतमा थाना प्रभारी रत्नमबर शुक्ला के अनुसार घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। नोट में बहोरी ने पत्नी के अवैध संबंध का जिक्र किया है। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने पूर्व शिकायत पर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया है। मर्ग जांच में साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक धाराएं जोड़ी जाएंगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img