Saturday, June 20, 2026
30.8 C
Bhopal

शादी के सात दिन बाद लुटेरी दुल्हन रात में घर से बिना बताए गायब

उज्जैन की भाटपचलाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने 1.50 लाख रुपए लेकर शादीशुदा महिला की एक युवक से शादी करा दी।

शादी के सात दिन बाद लुटेरी दुल्हन रात में घर से बिना बताए गायब हो गई। पुलिस ने गैंग से लूटे गए 40 हजार रुपए भी जब्त किए हैं। लुटेरी दुल्हन पहले से शादीशुदा थी। उसने शादी के समय अपना नाम नेहा बताया था, जबकि उसका वास्तविक नाम पूजा निकला। खास बात यह है कि पूरे घटनाक्रम में पति भी पत्नी का साथ दे रहा था।

भाटपचलाना के थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि गुरुवार को ग्राम खरसोदकला निवासी रतनलाल सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह अपने लड़के जितेंद्र सेन की शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे।

इस दौरान खाचरोद निवासी विष्णुबाई पति रामचंद्र धाकड़ से मुलाकात हुई। विष्णुबाई ने उसके लड़के जितेंद्र की शादी के लिए नेहा नामक लड़की दिखाई, जिसे नागदा निवासी बताया गया। लड़की नेहा की शादी के लिए उसके परिवार वालों ने 1.50 लाख रुपए की मांग रखी। इस पर रतनलाल ने अपने लड़के की शादी के लिए मांगी गई रकम 1.50 लाख रुपए अपने परिचित से उधार लेकर विष्णुबाई और उसके साथियों को दे दिए।

शादी के 7 दिन बाद दुल्हन घर से गायब हो गई

विष्णुबाई और उसके पति रामचंद्र धाकड़, लड़की नेहा की मौसी आशाबाई, पूजा उर्फ नेहा के पति विनोद और जस्सु उर्फ राजू ने रुपए लेकर पूजा उर्फ नेहा को रतनलाल के साथ रवाना कर दिया। परिवार वालों ने 14 अगस्त को छोटी-सी रस्म करते हुए नेहा उर्फ पूजा की शादी जितेंद्र सेन से गांव के मंदिर में करा दी। छह दिन रहने के बाद दुल्हन 21 अगस्त को घर से गायब हो गई। इधर, तलाश करने पर जब दुल्हन नहीं मिली तो लड़के को ठगी की शंका हुई और उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।

लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने उसके घर से किया गिरफ्तार

भाटपचलाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली लुटेरी गैंग की दुल्हन पूजा उर्फ नेहा पति विनोद मालवीय निवासी 64 ब्लॉक, नागदा सहित गैंग के अन्य तीन दलाल आरोपियों (1) रामचंद्र पिता शंकरलाल धाकड़ निवासी खाचरौद, (2) जस्सु उर्फ राजू पिता मांगीलाल बागरी निवासी नागदा और (3) विष्णुबाई पति रामचंद्र धाकड़ निवासी खाचरौद को गिरफ्तार किया गया।

वहीं गैंग के अन्य दो दलाल, लुटेरी दुल्हन का पति विनोद और आशा अभी फरार हैं। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन नेहा मालवीय को उसके घर से गिरफ्तार किया और उसके हिस्से में आए 40 हजार रुपए भी जब्त किए। शेष रकम फरार आरोपी आशा और विनोद के पास होना बताई गई है।

Hot this week

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा: दुकान का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में एक किराना व्यापारी को...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ...

Topics

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img