Friday, April 3, 2026
34.1 C
Bhopal

युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को तेज रफ्तार एक्टिवा से टक्कर मार दी

इंदौर में एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को तेज रफ्तार एक्टिवा से टक्कर मार दी। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया। आरोपी उस पर दोबारा लिव-इन में रहने का दबाव बना रहा था। इसके लिए युवती ने मना कर दिया। इससे बौखलाए युवक ने उस पर हमला कर दिया।

हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार, घटना बुधवार (24 सितंबर) शाम की है। कल्पना नगर इलाके में आरोपी राजेंद्र चौरसिया ने युवती को रास्ते में रोका। उसने फिर साथ रहने की जिद की। युवती ने इनकार कर विरोध किया। दोनों के बीच बहस होने लगी।

गुस्से से आरोपी वहां से निकल गया। वहां से जाते ही वह युवती की ओर एक्टिवा लेकर तेज रफ्तार से आ रहा था। इस दौरान युवती ने खुद को बचाने के लिए हाथ में पत्थर उठा लिया। इसके बाद भी वह रुका नहीं। उस पर तेज रफ्तार से एक्टिवा चढ़ा दी और भाग निकला। गली से आ-जा रहे लोगों ने उसे संभाला और उठाया।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वहीं, युवती ने घटना की शिकायत थाने में कर दी है। पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। उस पर पहले से भी 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

कुछ समय तक लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहे पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती और राजेंद्र का अफेयर था। कुछ समय तक दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहे। राजेंद्र को नशे की लत थी। उसका व्यवहार भी हिंसक हो गया था। इससे तंग आकर युवती ने सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे। इसके बाद वह मुंबई चली गई। वहां नौकरी करने लगी।

इंदौर लौटी तो आरोपी घर के चक्कर काटने लगा इसी महीने युवती के पिता का निधन हुआ, तो वह इंदौर वापस आई। राजेंद्र को भी उसके वापस आने की खबर मिली। वह कल्पना नगर स्थित लड़की घर के आसपास घूमने लगा। बुधवार को उसने युवती को अकेले देखा। उससे साथ चलने को कहा, वह नहीं मानी। गुस्से में आकर उसने एक्टिवा चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की।

पुलिस ने घायल युवती के अस्पताल में बयान दर्ज किए हैं। बयान के आधार आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। राजेंद्र के घर पर बुधवार देर रात दबिश भी दी गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।

Hot this week

शराब पार्टी कर रहे युवकों से चाकू की नोक पर लूट, वीडियो वायरल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित भेल के...

दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी पहले से था शादीशुदा

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती...

मासूम पर चढ़ी कार, मालिक ने खुद ड्राइवर पर दर्ज कराई FIR

​इंदौर। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी (बॉम्बे हॉस्पिटल के...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी

​भोपाल। शहर के चूनाभट्टी इलाके में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग...

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

Topics

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img