Thursday, February 12, 2026
16.9 C
Bhopal

युवक की गला घोंटकर कर दी हत्या आरोपी के मृतक की पत्नी के साथ थे अवैध संबंध

सागर में राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झिला में हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक का ही दोस्त है। जिसने पहले साथ में शराब पी और बाद में तौलिए से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी के मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

खेत में मिला था शव पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को ग्राम झिला में शीतला माता मंदिर के पास बटयावदा रोड पर स्थित खेत पर पंचम खंगार उम्र 33 साल निवासी झिला का शव मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया था कि मृतक पंचम मंगलवार की रात करीब 10 बजे घर से निकला था। सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। मृतक के गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान थे।

पंचम इंदौर में मजदूरी करता था और दीपावली की छुट्टी के चलते वह गांव आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पुलिस एक्सीडेंट का मामला मानकर चल रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण गला दबाने के कारण दम घुटने से होना सामने आया। जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

संदेही को उठाया तो बोला-तौलिया से गला घोटकर मारा था आरोपी की तलाश में पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किए। मृतक के परिचित और दोस्तों की जानकारी निकाली गई। लोकेशन ट्रेस की गई। इसी बीच पुलिस को पता चला कि मृतक पंचम अपने दोस्त रामकुमार पिता लखनलाल राय निवासी झिला के साथ वारदात की रात देखा गया था।

संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने तलाश करते हुए रामकुमार राय को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी रामकुमार राय ने हत्या की वारदात करना स्वीकार की। उसने बताया कि वह मृतक पंचम के साथ ससुराल गया था। जहां दोनों ने शराब पी। वहां से घर लौटते समय उनके बीच विवाद हुआ। विवाद में तौलिया से गला घोटकर पंचम की हत्या कर दी थी।

मृतक की पत्नी से आरोपी के अवैध संबंध राहतगढ़ एसडीओपी योगेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी रामकुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तौलिया से गला घोटकर पंचम की हत्या की थी। आरोपी के मृतक की पत्नी से पुराने अवैध संबंध थे। पंचम को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की है। आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img