Monday, April 13, 2026
27 C
Bhopal

फोटोग्राफर की करंट लगने से मौत

इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में दीपावली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रहने वाले फोटोग्राफर संजय चौहान की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने घर पर रोशनी लगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। पांच दिन तक निजी अस्पताल में उपचार चलने के बाद शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में करवाया है।

राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, संजय पुत्र दलसिंह चौहान (निवासी गमले वाली पुलिया) को 20 अक्टूबर को करंट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता ने बताया कि तेज आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक संजय झुलस चुके थे।

संजय पेशे से फोटोग्राफर थे। परिवार में पिता, एक बहन और पत्नी हैं। उनकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से ही वह बेहोश थे और होश में नहीं आ पाए। परिवार ने घटना के बाद दीपावली का पूजन तक नही किया। हादसे के दिन से ही वह होश में नही आया था।

महिला ने की आत्महत्या, पति काम पर था बाहर

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक 32 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हीरानगर पुलिस के अनुसार, रविदास नगर निवासी संतोषी (32) पत्नी प्रदीप ने अपने घर में फांसी लगाई। घटना की जानकारी रात करीब 8 बजे पुलिस को मिली। रविवार को एमवाय अस्पताल पहुंची पुलिस ने पति प्रदीप के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि घटना के समय वे काम पर गए थे। उनके दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी संतोषी ने यह कदम उठा लिया।

प्रदीप पेशे से बेलदारी का काम करते हैं। दोनों की शादी को लगभग 13 साल हो चुके हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img