Saturday, February 21, 2026
30.6 C
Bhopal

पतंग की डोर से युवक की सांस नली कटी

रतलाम में शनिवार को तेजी से उड़ रही पतंग की डोर ने तीन लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी। जावरा फोरलेन रोड पर अलग-अलग जगहों पर हुई दो घटनाओं में एक 18 साल के युवक की सांस नली कट गई, जबकि पति-पत्नी के गले और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। तीनों बाइक से सफर कर रहे थे, तभी अचानक डोर गले पर लिपट गई।

पहली घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। सुभाष नगर निवासी आनंद गोसर (25) पत्नी मुस्कान (23) के साथ मंदसौर जिले के नाहरगढ़ जा रहे थे। मच्छी बाजार के पास अचानक पतंग की डोर उनके गले से टकरा गई। आनंद के गले और उंगलियों पर चोट लगी, जबकि पत्नी मुस्कान की उंगली कट गई।

दूसरी घटना बापू सेजावता निवासी समीर (18) के साथ हुई। वह रतलाम आ रहा था, तभी पहलवान बाबा की दरगाह के पास पतंग की डोर गले पर लिपट गई। 5 से 6 सेंटीमीटर का गहरा घाव हो गया और सांस नली कट गई। जिला अस्पताल में 45 मिनट के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई। 25 टांके आए हैं। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Hot this week

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

तलाक के केस के दौरान बस ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

खंडवा | जिले के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में एक...

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

Topics

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img