Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

मंडी में किसान की जेब काटकर चुराए 91 हजार

सागर जिले बंडा मंडी के पास एक किसान की जेब काटकर 91 हजार रुपए की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 4 अगस्त को बंडा कृषि उपज मंडी के पास उस समय हुई जब किसान आनंदी प्रजापति बस का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, 68 वर्षीय आनंदी प्रजापति, निवासी बकपुरा, अपनी फसल बेचने के लिए ट्रैक्टर से मंडी पहुंचे थे। उन्होंने मंडी में 35.57 क्विंटल गेहूं बेचा, जिससे उन्हें 91,510 रुपए की नकद राशि प्राप्त हुई। किसान ने यह रकम अपने कुर्ते की जेब में रख ली और मंडी गेट के सामने बने बस प्रतीक्षालय में बस का इंतजार करने लगे।

सीट पर बैठने के बाद रुपए नहीं मिले

बस आने पर वह उसमें सवार हुए और सीट पर बैठने के बाद जैसे ही जेब चेक की, उन्हें रुपए गायब मिले। इस पर उन्होंने तुरंत बंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके की गंभीरता को देखते हुए मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान दो संदिग्ध युवक कैमरे में कैद मिले।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान करते हुए बहेरिया क्षेत्र में घेराबंदी की और ग्राम चंद्रपुरा पारदी टोला निवासी सोनू पारदी और राजेंद्र पारदी को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया।

बंडा थाना प्रभारी अंजलि उदेनिया ने बताया-

आरोपियों के पास से चोरी गई पूरी राशि बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

Topics

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img