Thursday, October 8, 2026
29.4 C
Bhopal

युवती ने कॉलसेंटर कर्मचारी को चप्पल से पीटा

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती ने कथित तौर पर परेशान करने वाले युवक की सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से एक कॉल सेंटर में कार्यरत है। वहीं मोहम्मद अब्दुल सलाम उसी कॉल सेंटर में एमओ के पद पर काम करता था। युवती का आरोप है कि नवंबर 2025 से आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था और दोस्ती बढ़ाने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी उसे यह कहकर बहलाने की कोशिश करता था कि उसकी बात मानने से उसका भविष्य बेहतर हो जाएगा।

युवक के कारण देना पड़ा इस्तीफा

पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार आरोपी को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया और कहा कि अगर वह उसकी बात माने तो सारी व्यवस्था कर देगा। इन हरकतों से परेशान होकर युवती ने दिसंबर 2025 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया, हालांकि नोटिस पीरियड के चलते उसे दो महीने तक काम पर जाना पड़ा।

नौकरी छोड़ी तो पीछा करने लगा आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि जब आरोपी को उसके नौकरी छोड़ने की जानकारी मिली, तो उसने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। गुरुवार को आरोपी ने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद युवती ने विरोध किया तो वह वहां से भाग गया।

युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को व्यथा सुनाई

इसके बाद युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को ढूंढ निकाला, जहां गुस्से में युवती ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई।

मोबाइल में मिले कई युवतियों के नंबर और आपत्तिजनक चैट

बजरंग दल के संयोजक जयंश मौर्य और देवा शर्मा ने दावा किया कि आरोपी के मोबाइल फोन से अन्य युवतियों के नंबर और कथित तौर पर आपत्तिजनक चैट भी मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

राजधानी में थोक व्यापारियों का ‘नो-UPI डे’, 2 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन पेमेंट पर विरोध

​राजधानी भोपाल में आज गुरुवार को थोक दाल-चावल व्यापारी...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

Topics

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img