Thursday, October 8, 2026
29.4 C
Bhopal

भोपाल में CBI अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट किया

भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने खुद को CBI का सब-इंस्पेक्टर बताकर 72 साल के रिटायर्ड कर्मचारी से 3 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर पीड़ित को ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने की बात कहकर तीन दिन तक डराया और RTGS के जरिए रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।

पुलिस के मुताबिक 8 जनवरी 2026 को शिर्डीपुरम कोलार रोड निवासी जगन्नाथ राठौर ने थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वे एमपीईबी से रिटायर्ड कर्मचारी हैं और घर में अकेले रहते हैं। तीन दिन पहले उन्हें एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उन्हें वॉट्सऐप वीडियो कॉल आई।

वीडियो कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को CBI का सब-इंस्पेक्टर बताया और कहा कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। ठग ने धमकी दी कि इस दौरान वे किसी को कुछ नहीं बताएंगे। डर और दबाव में आकर पीड़ित से उनके एसबीआई खाते से 3 लाख रुपए RTGS के जरिए एक अन्य खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। राशि खाता नंबर मिल्क मिल्क प्रोडक्ट्स, पुणे के नाम से बताए गए खाते में भेजी गई। ट्रांजैक्शन आईडी भी शिकायत में दर्ज कराई गई है।

कोलार पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबरों और बैंक खाते की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी जांच एजेंसी या पुलिस ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसा कोई तरीका नहीं अपनाती। इस तरह की कॉल या वीडियो कॉल आए तो तुरंत उसे साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत करें।

Hot this week

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

Topics

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img