Sunday, June 28, 2026
32 C
Bhopal

भोपाल में नर्मदा लाइन फूटी

भोपाल के 11 नंबर इलाके में शुक्रवार सुबह नर्मदा पाइप लाइन फूट गई। पानी के प्रेशर की वजह से करीब 20 फीट ऊंचा फव्वारा भी फूट पड़ा। इससे न सिर्फ लाखों लीटर पानी बह गया, बल्कि घरों में भी भर गया। सड़क और चौराहे पानी से तर-बतर हो गए।

10 नंबर और 11 नंबर के अधिकांश इलाकों में नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई की जाती है। शनिवार को भी पानी सप्लाई किया जा रहा था। तभी फ्रेक्चर अस्पताल के पास लाइन लीकेज हो गई और पानी का फव्वारा उठ गया। रहवासियों ने बताया कि अचानक पाइप लीकेज हो गई। इस वजह से आसपास के घरों में भी पानी भर गया।

लाइन कैसे फूटी? यह साफ नहीं नर्मदा लाइन कैसे फूटी? यह साफ नहीं हो पाया है। करीब एक घंटे तक पानी बहता रहा। इसके बाद निगम अमला मौके पर पहुंचा और सुधार कार्य में जुट गया। हालांकि, तब तक लाखों लीटर पानी बह गया था। बताया जाता है कि जिस जगह पर लाइन फूटी, वही पर कुछ मजदूर निर्माण से जुड़ा काम कर रहे थे।

सड़क तालाब बन गई नर्मदा लाइन फूटने के बाद सड़क ने तालाब की शक्ल ले ली। इस वजह से गाड़ियां भी फंस गईं। जब पानी का प्रेशर कम हुआ तो लोग निकलने लगे। जिस जगह पर लाइन फूटी, वह 10 नंबर से 11 नंबर की ओर जाती है।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img