Tuesday, May 5, 2026
33.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर किया रेप

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में नाम बदलकर दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय पीड़िता हिंदूवादी नेताओं के पास पहुंची और हरियाणा निवासी आरोपी को बहाने से इंदौर बुलाया गया। जहां गुरुवार रात हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा और तिलकनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

तिलक नगर पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अजय उर्फ सलमान पुत्र इसरार खान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हरियाणा के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी से करीब छह साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। आरोपी ने खुद को अजय बताकर पहचान छिपाई और बातचीत के दौरान पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा और उसके बच्चों को भी अपनाएगा।

पीड़िता को हरियाणा घुमाने ले गया था आरोपी

पीड़िता के मुताबिक वह पहले से शादीशुदा है और पति से अलग रहकर इंदौर की एक कैंटीन में काम करती है। आरोपी ने शादी के लिए कुछ समय मांगा, लेकिन संबंध बनाने के बाद वह टालमटोल करता रहा। करीब तीन साल पहले आरोपी पीड़िता को हरियाणा घुमाने ले गया, जहां उसके मोबाइल पर रोशनी खान नाम की महिला के लगातार कॉल आने लगे। पूछताछ करने पर आरोपी ने बात टाल दी, लेकिन बाद में पीड़िता की रोशनी से बात हो गई और पता चला कि आरोपी का असली नाम सलमान है और रोशनी खान उसकी पत्नी है।

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी

जब पीड़िता ने विरोध किया और उससे अलग होने की बात कही तो आरोपी ने पत्नी को तलाक देने का भरोसा दिया और साथ रहने की बात कही। इस दौरान उसने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। इंदौर लौटने के बाद पीड़िता ने उससे संपर्क तोड़ लिया, लेकिन आरोपी ने अलग-अलग नंबरों और फर्जी आईडी से कॉल व मैसेज कर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने हिंदूवादी नेताओं से किया संपर्क

आरोप है कि सितंबर 2025 में आरोपी इंदौर आया और तिलक नगर क्षेत्र के एक होटल में पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने अपनी सहेली को पूरी बात बताई और बाद में हिंदूवादी संगठन के लक्की रघुवंशी से संपर्क किया।

पीड़िता ने दिया लिखित आवेदन

पीड़िता ने तिलक नगर पुलिस को अजय उर्फ सलमान के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। जिसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और ऐसा न करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का जिक्र है। पुलिस ने संबंधित अपराधों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img