Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

भोपाल में युवती ने सल्फास की गोलियां खाईं:इलाज के दौरान मौत

सूखी सेवनिया इलाके में रहने वाली युवती की सल्फास की गोलियां खाने से मौत हो गई। घटना सोमवार की है, इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी जान चली गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गलती से युवती ने गोलियां खाई थीं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

सूखी सेवनिया पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय नेहा कुशवाहा बरखेड़ा अब्दुल्ला गांव में रहती थी। आठवीं कक्षा पास करने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। सोमवार को घर में गेहूं के बोरे आए थे। उसके पिता गेहूं में सल्फास की गोलियां रख रहे थे। इस दौरान नेहा भी इसी कमरे में थी। कुछ देर बाद ही पिता कमरे से बाहर चले गए।

पिता ने उल्टियां करता देख अस्पताल पहुंचाया था

जब पिता वापस आए नेहा लगातार उल्टियां कर रही थी। परिजन उसे तुंरत ही पटेल नगर इलाके के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां पर इलाज के दौरान सोमवार तड़के सुबह नेहा की मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। वह मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं करती थी। प्राथमिक तौर पर परिजनों ने बताया कि नेहा ने गलती से सल्फास की गोलियां खा ली हैं।

Hot this week

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img