Wednesday, October 14, 2026
28.6 C
Bhopal

भोपाल में डंपर ने युवती को कुचला, मौत

रातीबड़ में एक तेज रफ्तार डंपर ने युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त युवती रेपिडो बाइक से उतरकर पैदल अपने मामा के घर की ओर जा रही थी। पुलिस ने मोबाइल से मिले नंबर के आधार पर परिजनों को हादसे की सूचना दी। मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया था। गुरुवार को रायसेन से आए परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि भगवती बाई (19) प्राइवेट काम करती थी। वह मूल रूप से रायसेन जिले के कजेला गांव की रहने वाली थी और भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में किराए से रहती थी। बुधवार दोपहर वह दस नंबर मार्केट से सूरज नगर में रहने वाले मामा के घर जाने के लिए रैपिडो बाइक पर सवार होकर निकली थी। जब वह सूरज नगर तिराहे के पास रेपिडो से उतरकर किराया देने के बाद पैदल घर की ओर बढ़ी, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी।

युवती के शरीर के ऊपर से गुजरा डंपर का पहिया

टक्कर लगते ही युवती सड़क पर गिर गई और डंपर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव बरामद कर मर्चुरी भेजा। मर्ग कायम करने के बाद रेपिडो चालक की शिकायत पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img