Monday, April 6, 2026
32.1 C
Bhopal

होटल आर्च मनोर में हादसा: चौथी मंजिल की पानी टंकी में मिला बुजुर्ग का शव, 20 साल से कर रहे थे काम

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके एमपी नगर जोन-1 स्थित ‘आर्च मनोर’ होटल में शनिवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। होटल की चौथी मंजिल पर बनी पानी की टंकी में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अशोक रजक (निवासी बजरिया) के रूप में हुई है, जो पिछले 20 वर्षों से इसी होटल में कपड़े धोने (धोबी) का काम कर रहे थे।

बेटे ने तलाश की तो टंकी में मिले पिता

घटना का खुलासा तब हुआ जब अशोक के बेटे ने दोपहर में उन्हें फोन लगाया। कई बार कॉल करने के बाद भी जब पिता ने फोन नहीं उठाया, तो बेटा घबराकर होटल पहुँचा। तलाश करते हुए वह चौथी मंजिल पर उस जगह पहुँचा जहाँ कपड़े धुलाई का काम होता था। वहां पानी की टंकी में अशोक का शव तैरता मिला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शराब की लत और हादसे की आशंका

एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक शराब पीने के आदी थे। आशंका जताई जा रही है कि काम के दौरान नशे की हालत में उनका संतुलन बिगड़ा होगा और वे टंकी में गिर गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि हालांकि प्राथमिक तौर पर यह हादसा लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी कि यह महज एक दुर्घटना है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

भोपाल: पार्टी में शोर मचाने से रोका तो बीटेक छात्र ने मारी गोली, दो घायल

राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में देर रात खूनी...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

Topics

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img