Friday, August 28, 2026
25.1 C
Bhopal

सागर में गांजे के साथ पकड़ाया आरोपी

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने शनिवार को गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कचरा घर बाइपास पर एक संदिग्ध खड़ा है। उसके पास मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कचरा घर बाइपास के पास ग्राम गढौली खुर्द के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखा। वह पुलिस देख वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू उर्फ राज बाल्मिकी (18) निवासी संतकबीर वार्ड सागर बताया। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली तो उसमें से 507 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर और गांजा जब्त कर थाने लाई। जहां आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस गांजे के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

BSNL के दो क्लास-1 इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने भोपाल में बिछाया जाल

​भोपाल सीबीआई (CBI) ने भोपाल में बीएसएनएल (BSNL) के दो...

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img